फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मंगल पांडे पर प्रतियोगिता, परीक्षा में बच्चे पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। स्वामी भीष्म लाइब्रेरी में शनिवार को भारत विकास परिषद के सहयोग से 1857 की क्रांति के क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए लाइब्रेरियन संदीप लोहट ने बताया कि प्रतियोगिता में विंदम तोमर, संदीप रावल, योगेश, शिवानी, परमजीत, अंतराम आदि बच्चों का प्रदर्शन अच्छा रहा। उन्हें सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय पदाधिकारी धीरज भाटिया ने लाइब्रेरियन संदीप लोहट को बधाई दी। कार्यक्रम में लाइब्रेरी के 57 पाठकों ने भागीदारी की। संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने मंगल पांडे के बारे में बताया। घरौंडा शाखा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, देवीलाल, पवन कुमार, परिषद के क्षेत्रीय संयोजक संपर्क धीरज भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें