फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीटू का जिला स्तरीय सम्मेलन 7 अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) का जिला स्तरीय सम्मेलन 7 अगस्त को करनाल के मोयाल भवन सदर बाजार में आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन 25 से 27 अक्तूबर तक होगा। सम्मेलन की तैयारियां करने के लिए शनिवार को फव्वारा पार्क में मीटिंग बुलाई गई।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता राज्य सचिव सुनील दत्त, सतपाल सैनी, ओपी माटा और जगपाल ने कहा कि सीटू का जिला व राज्य का चुनाव तीन साल बाद होता है। जिला सम्मेलन में पिछले तीन सालों के काम की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद अगले तीन वर्षों के लिए भावी योजना बनाई जाएगी। नई जिला कमेटी का गठन किया जाएगा। जगमाल सिंह, मनोज कुमार, कलीराम, मदन कलरा, विक्रम सिंह, सुरेश कुमार, बिजनेश राणा, सुदेश, सर्वेश आदि मौजूद रहे। जिला प्रधान सतपाल सैनी ने अध्यक्षता की व जिला सचिव जगपाल राणा ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें