फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अगस्त से खुलेंगे कॉलेज, टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ आएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग चार अगस्त से नए शिक्षा सत्र की शुरूआत करने जा रहा है। इसी दिन से सभी कॉलेज खुलेंगे। अभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ ही ड्यूटी पर आएगा। विद्यार्थियों के अभी कॉलेज आने पर मनाही है। इन निर्देशों के बाद कॉलेज प्रिंसिपलों को इसी सप्ताह से दाखिला प्रक्रिया भी शुरू होने का अनुमान है। क्योंकि जारी पत्र में चार अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया और शैक्षणिक सत्र शुरू करने की बात कही गई है। विभाग के निर्देशों के बाद ही विद्यार्थी दाखिलों के लिए पोर्टल पर आवेदन कर पाएंगे। निर्देशों में कहा गया है कि प्रिंसिपल की निगरानी में कॉलेज का टाइम टेबल या शेड्यूल बनाया जाएगा। साथ ही, स्वच्छता, सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 के नियमों का भी पालन कराना होगा। जिले में 14 कॉलेज हैं, जहां दाखिले के लिए 12वीं कक्षा पास कर चुके 14 हजार 464 विद्यार्थी इंतजार में हैं।
विज्ञापन

नवंबर तक ऑनलाइन क्लास लेंगे प्राध्यापक
निर्देशों के अनुसार, नवंबर तक कॉलेजों में सिर्फ आनलाइन कक्षाएं ही चलेंगी। प्रैक्टिकल सब्जेक्ट्स भी प्राध्यापक सिर्फ थ्योरी ही कराएंगे। इसके बाद स्थिति सामान्य होने के बाद ही कॉलेज में कक्षाएं शुरू हो सकती हैं। कॉलेज पहुंचने के बाद टाइम टेबल के अनुसार, प्राध्यापक यहीं से ही ऑनलाइन कक्षाएं लेंगे।
कक्षाएं कैसे होंगी? विद्यार्थी प्रमोट नहीं हुए
इधर, विभाग के निर्देशों पर भी सवाल उठने लगे हैं कि ऑनलाइन कक्षाएं प्राध्यापक किन विद्यार्थियों की लेंगे। क्योंकि अभी तक फाइनल ईयर के अलावा कई कोर्सेज के फर्स्ट और सेकेंड ईयर के परिणाम नहीं आए हैं। ऐसे में ये विद्यार्थी अभी प्रमोट नहीं हुए हैं। इसके अलावा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के दाखिले भी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से नए सत्र को शुरू करने का पत्र जारी हुआ है। अभी दाखिलों के शेड्यूल के लिए इंतजार करना होगा। कॉलेजों में चार अगस्त से टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ आएगा। यहां हम दाखिले की तैयारियां पूरी करेंगे। टाइम टेबल बनाएंगे। आनलाइन कक्षाएं शुरू करने के लिए व्यवस्था तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. चंद्रशेखर भारद्वाज, प्रिंसिपल, दयाल सिंह कॉलेज करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें