फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दूसरे दिन भी अपडेट नहीं हुए कलेक्टर रेट, रजिस्ट्री अटकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नए कलेक्टर रेट तो जिला प्रशासन ने लागू कर दिए हैं लेकिन इन नए रेटों पर दूसरे दिन भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई। एक तो कलेक्टर रेट पर अंतिम निर्णय लेने वाली समिति के हस्ताक्षर नहीं हुए, दूसरा रजिस्ट्री पोर्टल पर सभी क्षेत्रों के नए रेट अपलोड नहीं किए गए।
ऐसे में रजिस्ट्री संबंधित कामकाज जिले की पांच तहसील और तीन सब तहसील में वीरवार को पूरी तरह से बंद रहा। जो रेट तय किए गए थे, आपत्तियों के आधार पर उपायुक्त ने उन्हें लागू करने से रोक दिया है, कुछ जगहों के दाम कम करने की सिफारिश भेजी गई है। इसलिए यह लेट हो रहा है। इस कारण पूर्व में शेड्यूल करीब 40 रजिस्ट्री अटक गईं।
विज्ञापन

दूसरे दिन कुल 10 टोकन लगे थे जबकि बुधवार को जिले की सभी तहसीलों में कुल 39 रजिस्ट्री टोकन कटे। कलेक्टर रेट अपडेट न होने के कारण इनमें से एक भी टोकन स्वीकार नहीं हुआ। लोगों की रजिस्ट्री न होने से उनकी प्रक्रिया में व्यवधान आएगा, वहीं नए सिरे से टोकन व स्टांप ड्यूटी की प्रक्रिया करनी होगी। वहीं सरकार का राजस्व भी रुका है। राजस्व अधिकारियों का दावा है कि शुक्रवार को रजिस्ट्री शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन

डीआरओ मनीश यादव का कहना है कि नए रेट अपडेट किए जा रहे हैं। विदित हो कि कई क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से 75 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाया गया है। जबकि कुछ जगहों पर सामान्य 10 से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें