फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन टीमें जांच में जुटी, दो कार सवारों का लगा सुराग, तीसरे की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/निसिंग। प्यौंत टोल प्लाजा पर बुधवार की रात को हुई फायरिंग मामले में पुलिस की टीम टीमें जांच में जुटी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तीन जांच टीमों का गठन किया है। पुलिस के अनुसार, दो कार सवारों का सुराग लग गया है जबकि तीसरे की पहचान के लिए पुलिस जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि कार सवारों ने पहले टोल के बैरिकेड पर भी टक्कर मारी थी। इसके बाद हवा में फायर किए गए थे। दो कारें प्यौंत गांव की तरफ और एक असंध की ओर निकल गई।
बुधवार रात से लेकर वीरवार की रात तक पुलिस ने टोल प्लाजा से लेकर करनाल और असंध तक के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया, ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपी कहां से आए थे और वारदात के बाद कहां गए हैं। जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले में निसिंग थाना के अलावा सीआईए असंध और सीआईए करनाल भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, दो कारें में प्यौंत के वीरेंद्र और ज्ञानी के नाम से पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल कर्मचारी संदीप ने बताया कि रात के समय प्यौंत गांव की तरफ से गलत दिशा से होते हुए तीनों गाड़ी आगे पीछे चलकर आ रही थी। टोल प्लाजा पर आते ही कार चालक ने बैरिकेडिंग में सीधी टक्कर मारी उसके बाद हवाई फायर कर दो कार चालक प्योंत गांव की साइड तो वहीं तीसरा कारण चालक असंध की तरफ कार लेकर भाग निकले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें