फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर ठगी, रातों-रात बंद हुआ कोचिंग संस्थान

विज्ञापन
पुलिस को शिकायत देते विद्यार्थी स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सरकारी नौकरी दिलाने की गारंटी के नाम पर चल रहे कोचिंग संस्थान की ओर से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि संस्थान ने छात्रों से मोटी फीस वसूलकर चयन न होने पर पैसा लौटाने का भरोसा दिया था। संचालक 16 अप्रैल की रात संस्थान बंद कर भाग गए।
छात्रा आकांशी, शीतल, मुस्कान, खुशी, ऋतिक, अंशुल, तन्नु, महक और रजनी ने बताया कि वीरवार की रात करीब 9:50 बजे उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज मिला कि मलुका आईएएस और एस्पिरेशन एकेडमी को बंद कर दिया गया है। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे छात्र संस्थान पहुंचे लेकिन वहां ताला लगा मिला। कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं था। फर्नीचर और अन्य सामान तक हटाया जा चुका था।
विज्ञापन

छात्रों ने संस्थापक नितिन, मैनेजर गुरप्रीत कौर और रिसेप्शनिस्ट पवित्रा से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन फोन बंद मिले। उन्होंने सिविल लाइन थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
-

लाखों रुपये की वसूली, रिफंड का झांसा

विद्यार्थियों का आरोप है कि यूपीएससी कोर्स के लिए 95 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक और एसएससी के लिए 25 हजार से लेकर सवा लाख रुपये तक फीस ली गई। ज्यादा फीस देने वाले छात्रों को चयन न होने पर पूरा पैसा वापस करने का वादा किया गया था।
विज्ञापन



घाटे का हवाला, पैसे लौटाने का आश्वासन

संचालक नितिन ने नुकसान का हवाला देते हुए संस्थान बंद करने की बात कही है। हालांकि फोन पर कुछ छात्रों को यह भी आश्वासन दिया गया कि उनका पैसा लौटाया जाएगा और इसके लिए एक-दो दिन का समय मांगा गया है। थाना प्रभारी रामलाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई करेंगे। विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थान में ही पढ़ाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें