फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम साहब, बिजली, पानी के अभाव में नहीं हो रही शादी

Sun, 29 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खुले दरबार में उस समय अजीबोगरीब स्थिति हो गई जब एक युवक ने अपनी शादी नहीं होने का दर्द जाहिर किया। भरे पंडाल में एक युवक ने कहा, सीएम साहब हमें 100 गज का प्लाट तो मिल गया है, लेकिन वहां पर बिजली, पानी और सड़कों की व्यवस्था नहीं है, इसलिए मेरी शादी नहीं हो पा रही है। रिश्ते वाले आते हैं, पर समस्याएं होने के कारण शादी नहीं हो पा रही है और बार-बार रिश्ता कैंसिल हो रहा है। प्लीज, वहां सुविधाएं दिला तो नहीं तो मैं कुंवारा रह जाऊंगा।
विज्ञापन


दरअसल सुबह गांव नलीखुर्द का युवक मनजीत सीएम के दरबार में पहुंचा और लिखित में अपनी शिकायत दी। मंजीत ने बताया कि सरकार की ओर से गांव में उन्हें 100 गज का प्लाट मिला है। इस पर उन्होंने मकान भी बना लिया है, लेकिन बिजली, पानी व सड़कों की सुविधाएं नहीं है। ऐसे में बार बार रिश्ता कैंसिल हो रहा है और इसके पीछे असली कारण बुनियादी सुविधाएं नहीं होना है। हालांकि, युवक की बात सुनकर पूरा पंडाल और अधिकारी हंस पड़े।

सीएम ने भी मुस्कुराते हुए युवक की बात सुनी और तुरंत डीसी करनाल को आदेश दिए इस युवक की समस्या का तुरंत समाधान होना चाहिए और कालोनी में बिजली, पानी और सड़कों की व्यवस्था कराने की बात कही। हंसी ज्यादा तब छुटी जब सीएम ने डीसी डा. जे गणेशन को कहा कि ये मामला गंभीर है, इसे गंभीरता से लेना है, नहीं तो एक और कुंवारा रह जाएगा।
विज्ञापन


शिकायत आए तो एफआईआर हो
सीएम मनोहरलाल को एक फरियादी ने एक महीने से एफआईआर दर्ज न करने की शिकायत दी। सीएम ने एसपी पंकज नैन को बुलाकर साफ कहा कि थाने में जिसकी भी शिकायत आती है तो एफआईआर करके जांच करें। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच करके दोषी पर कड़ी कार्रवाई करें। जो भी दोषी उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

सभी को सोमवार को बुलाओगे
सीएम दरबार के दौरान हंसी मजाक करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश भी देते रहे। फरियादियों की शिकायत पर कब तक एक्शन होगा, इस पर डीसी डॉ. जे. गणेशन ने सभी को सोमवार को ऑफिस में आने को बोला। सीएम ने डीसी को कहा कि सभी को सोमवार को टाइम दे रहे तो सोमवार को ऑफिस में भीड़ हो जाएगी। किसी को मंगलवार का भी टाइम दे दो। बाद में डीसी मंगलवार को टाइम देते गए। डीसी को सख्त आदेश देते हुए सीएम ने कहा कि आफिस में भीड़ नहीं लगानी है, इनकी समस्या हल भी करनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें