फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना: बोले- ₹500 लेकर खोला जाता था किसानों का खाता, दो रुपये मिलता था मुआवजा

Sat, 27 Sep 2025 03:01 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी करनाल

सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के मुआवजे को लेकर पूर्व की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कांग्रेस राज में किसानों के नुकसान की भरपाई नहीं होती थी। किसानों से 500 रुपये लेकर बैंक खाता खुलवाया जाता था और महज दो रुपये का मुआवजा दिया जाता था।   
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में पलटवार किया है। उन्होंने कहा जब कांग्रेस सत्ता में थी तो किसानों को नुकासन पर कुछ नहीं मिलता था। भाजपा सरकार ने किसानों के नुकसान को लेकर ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला है। किसानों को जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करना सरकारी की जिम्मेदारी है लेकिन कांग्रेस के समय में किसानों के नुकसान की भरपाई नहीं होती थी।

विज्ञापन


कांग्रेस खाता खुलवाने के लिए किसानों से लेती थी 500 रुपये 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम सैनी ने कहा कांग्रेस शासन में किसानों से खाता खुलवाने का 500 रुपये लिया जाता था और सरकार किसानों के खाते में क्षतिपूर्ती के नाम पर महज दो रुपये डालती थी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद किसानों के खातों में हजारों रुपये जमा किए जा रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
 

स्वच्छ भारत मिशन के तहत करनाल के लघु सचिवालय के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वच्छता अभियान को गति देने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


स्वच्छ शहर जोड़ी समझौते पर हस्ताक्षर

कार्यक्रम में स्वच्छ शहर जोड़ी समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल के तहत करनाल नगर निगम ने पांच नगर पालिकाओं को गोद लिया है, ताकि स्वच्छता के क्षेत्र में नई योजनाओं को लागू किया जा सके और शहर को और स्वच्छ बनाया जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुरजेवाला ने सीएम सैनी पर साधा निशाना: बोले- हरियाणा में किसानों की अनदेखी, धान की खरीद और उठान में लापरवाही

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें