फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिक्षकों को एआई इस्तेमाल की दी जानकारी

सार

करनाल के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अब कक्षाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। डाइट शाहपुर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय शिविर में एआई के सुरक्षित प्रयोग पर जोर दिया गया। शिक्षकों में तकनीकी ज्ञान बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल। राजकीय विद्यालयों में शिक्षक अब पढ़ाई के दौरान एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ले सकेंगे। इसके लिए डाइट शाहपुर की ओर से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। बुद्धा कॉलेज में चल रहा पांच दिवसीय शिविर वीरवार को संपन्न हुआ। डाइट प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि आज के युग में शिक्षक के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ज्ञान होना बहुत आवश्यक है। मास्टर ट्रेनर डॉ. ईश्वर सिंह और प्रवीन ने एआई के सुरक्षित उपयोग पर सत्र लिया और दैनिक जीवन की महत्वपूर्ण एप्लीकेशन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्राचार्य बुद्धा कॉलेज डॉ. मोहम्मद रिजवान, नरेंद्र कुमार, ईश्वर सिंह, दलीप सिंह, संतोष और संजय कामरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें