करनाल। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कर्ण स्टेडियम में दर्शक दीर्घा बनाने के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा करनाल व झज्जर में शूटिंग रेंज की व्यवस्था की जाएगी। हर जिले में एथलेटिक कोर्ट बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शनिवार शाम कर्ण स्टेडियम में चल रही खेलो हरियाणा प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे हुए थे।
उन्होंने कहा कि करनाल के कर्ण स्टेडियम को नेशनल स्तर का बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इस शहर की गप्पू वाला बाग कॉलोनी के नजदीक हॉकी एस्ट्रोट्रफ ग्राउंड 10 सितंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे पहले स्टेडियम में छह बैडमिंटन कोर्ट व एक बॉक्ंिसग हॉल बनाने की घोषणा की गई थी। हरियाणा में खिलाड़ी का खुराक भत्ता 250 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये किया है। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन का खर्च 400 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये किया है। जिससे खिलाड़ी ट्रैक सूट या अन्य सामान खरीद सकता है।
बॉक्सर को पहनाए मेडल
करनाल। मुख्यमंत्री ने बॉक्सिंग मुकाबलों में विजेता रहे खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इनमें लड़कों के वर्ग में लक्ष्य (पानीपत), कर्ण (फरीदाबाद,) चमन (रोहतक), ऋषभ (भिवानी), लड़कियों के वर्ग में तमन्ना (करनाल), मुस्कान (जींद), हिमांशी (रोहतक) व तन्नू (फतेहाबाद) शामिल हैं।