करीब 7 माह से प्रदेशभर के 1 लाख 14 हजार 889 आवेदकों को सीएम सिटी के
सेक्टर 32-33 में आशियाना बनाने के लिए जिस जमीन की दरकार थी वीरवार को उस
जमीन के लिए मांगी गई कई आवेदकों की मुराद पूरी हो गई तो ज्यादातर को
मनमसोना पड़ा।
एक लाख 14 हजार 889 आवेदकों में से 899 को ही हुडा के प्लाट
मिल पाए। दरअसल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशानुसार वीरवार को
हुडा ने सेक्टर 32-33 के 1135 विभिन्न वर्गों के प्लॉटों में से 899 के
ड्रा निकाल दिए गए। करीब 7 घंटे तक चली प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण
तरीके से संपन्न हुई। सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुडा कार्यालय सेक्टर-12 के
ठीक सामने पार्क में ड्रा प्रक्रिया शुरू की गई। सबसे पहले सेक्टर-32 के 14
मरले के प्लॉटों के ड्रा निकाले गए, इसके बाद 8 मरले और फिर 6 और 4 मरले
के प्लाटों का ड्रा हुआ। इसी तरह दोपहर बाद करीब 3 बजे सेक्टर 33 के
प्लाटों का ड्रा निकाला गया। इस दौरान हुडा पार्क में दिनभर प्रदेशभर से
पहुंचे हजारों लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
सिर्फ सफल आवेदनकर्ताओं का चयन, प्लॉट का नहीं
वीरवार
को 1135 प्लॉटों में से कोर्ट के निर्देशानुसार 899 प्लॉटों के सफल
आवेदकों का चयन किया गया। किसी भी आवेदक को अभी प्लॉट नंबर नहीं दिया गया
है। यह प्लॉट 236 आउटसीज के प्लॉटों के ड्रा के बाद दिए जाएंगे।
इस तरह स्वीकार किए गए कुल आवेदन
सेक्टर-32
के 14 मरले के प्लॉट के लिए कुल 2626, आठ मरले के लिए 7926, 6 मरले के लिए
4832, 4 के लिए 25,323 आवेदकों के फार्म मान्य हुए। सेक्टर-33 में 14 मरले
के प्लॉटों में 27250, सेक्टर 33 में 10 मरले के 4865, 8 मरले के 3723, 6
मरले के 35582 व 4 मरले के 2762 आवेदन हुडा ने स्वीकार किए थे। ऐसे आवेदक
जिन्होंने एक से अधिक आवेदन किए थे उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था।
32 सेक्टर में 14 मरले के प्लॉटों का ड्रा
कैटागिरी कुल प्लाट, प्राप्त कुल आवेदन
एडवोकेट 1, 25
डिफेंस पैरामिल्ट्री 1 5
डिफेंस एक्स सर्विस, 1, 38
जनरल, 27, 2456
हरियाणा गवर्नमेंट रिटायरी, 1, 32
हरियाणा गवर्नमेंट इन सर्विंग, 1, 70
सेक्टर 32 में 8 मरले के प्लॉटों का ड्रा
कैटागिरी, कुल प्लॉट, प्राप्त कुल आवेदन,
एडवोकेट, 1, 77
डिफेंस पैरामिल्ट्री, 1, 26
डिफेंस एक्स सर्विस 2, 324
जनरल, 53, 7047
हरियाणा गवर्नमेंट रिटायरी, 1,60
हरियाणा गवर्नमेंट इन सर्विंग, 2, 265
हैंडी कैप, 1, 103
नेत्रहीन, 1, 28
हरियाणा पुलिस इन सर्विंग, 1, 5
सेक्टर 32 में 6 मरले के प्लॉटों का ड्रा
कैटागिरी, कुल प्लॉट, प्राप्त कुल आवेदन,
एडवोकेट, 1, 20
डिफेंस पैरामिल्ट्री, 1, 29
डिफेंस एक्स सर्विस 2, 280
जनरल, 42, 3867
हरियाणा गवर्नमेंट रिटायरी, 1,18
हरियाणा गवर्नमेंट इन सर्विंग, 2, 162
विधवा, 1, 35
वार विडो, 1, 28
स्वतंत्रता सेनानी, 1, 11
बैकवर्ड क्लास जीआरबी, 1, 23
बैकवर्ड क्लास जीआरए, 1, 52
एससीसीएएस, 3, 285
हैंडीकैप, 1, 19
नेत्रहीन, 1, 03
सेक्टर-32 में 4 मरले के प्लॉटों के ड्रा
कैटागिरी, कुल प्लॉट, प्राप्त कुल आवेदन
एडवोकेट, 2, 89
बैकवर्ड क्लास जीआरबी, 1, 502
बैकवर्ड क्लास जीआरए, 1, 151
डिफेंस पैरामिल्ट्री, 1, 78
डिफेंस एक्स सर्विस, 1, 89
स्वतंत्रता सेनानी, 4, 663
जनरल, 100,20645
हरियाणा गवर्नमेंट रिटायरी, 1,80
हरियाणा गवर्नमेंट इन सर्विंग, 4, 612
एससीसीएस जीआरए, 7, 2050
विधवा, 1, 169
वार विडो, 1, 58
हरियाणा पुलिस किल्ड इन सर्विस, 1, 02
हैंडीकैप्ट, 1, 142
नेत्रहीन, 1,21
बाक्स
सेक्टर-33 के 14 मरले के प्लॉट की स्थिति
कैटागिरी, प्लॉट, प्राप्त कुल आवेदन,
एडवोकेट, 4, 342
डिफेंस पैरामिल्ट्री, 2, 76
डिफेंस एक्स सर्विस, 7, 426
जनरल, 2013, 25413
हरियाणा गवर्नमेंट रिटायरी, 2, 148
हरियाणा गवर्नमेंट इन सर्विंग, 7, 767
हरियाणा पुलिस किल्ड इन सर्विस, 2, 00
सेक्टर 33 के 10 मरले के प्लॉट का ड्रा
कैटागिरी, कुल प्लॉट, प्राप्त कुल आवेदन
एडवोकेट, 1, 24
डिफेंस पैरामिल्ट्री, 1, 11
डिफेंस एक्स सर्विस, 2, 80
जनरल, 63, 4526
हरियाणा गवर्नमेंट रिटायरी, 1,31
हरियाणा गवर्नमेंट इन सर्विंग, 2, 193
हरियाणा पुलिस किल्ड इन सर्विस, 1, 00
सेक्टर 33 के 6 मरले के प्लॉट
कैटागिरी, कुल प्लॉट, प्राप्त कुल आवेदन
एडवोकेट, 4, 250
बैकवर्ड जीआरए, 1, 346
बैकवर्ड जीआरबी, 1, 154
डिफेंस पैरामिल्ट्री, 2, 210
डिफेंस एक्स सर्विस, 6, 1469
जनरल, 167, 27873
हरियाणा गवर्नमेंट रिटायरी, 2,168
हरियाणा गवर्नमेंट इन सर्विंग, 6, 1190
स्वतंत्रता सेनानी, 2, 186
एससीसीएस जीआरए, 12, 2690
विडो, 2, 328
वार विडो, 2, 184
नेत्रहीन, 1, 72
हैंडीकैप, 1, 461
हरियाणा पुलिस किल्ड इन सर्विस, 2, 01
सेक्टर 33 के 4 मरले के प्लॉट
कैटागिरी, कुल प्लाट, प्राप्त कुल आवेदन
एडवोकेट, 1, 10
बैकवर्ड जीआरए, 1, 69
बैकवर्ड जीआरबी, 1, 28
डिफेंस पैरामिल्ट्री, 1, 09
जनरल, 30, 2231
हरियाणा गवर्नमेंट रिटायरी, 1,11
हरियाणा गवर्नमेंट इन सर्विंग, 1, 59
स्वतंत्रता सैनानी, 1, 03
एससीसीएस जीआरए, 02, 199
विडो, 1, 25
वार विडो, 1, 17
नेत्रहीन, 1, 03
हैंडीकैप, 1, 09
हरियाणा पुलिस किल्ड इन सर्विस, 2, 01
इस तरह जारी किया गया ड्रा
सेक्टर-32
के 14 मरले के कुल 40 प्लॉटों में से 32 का, 8 मरले के कुल 79 प्लॉट में
से 63 का, 6 मरले के 74 में से 59, 4 मरले के 161 में से 134 का ड्रा
निकाला गया। शेष को आउटसीज कोटे में रखा गया है। इसी तरह सेक्टर-33 के 14
मरले के प्लॉटों में कुल 299 में से 237 का, 10 मरले के प्लाटों कुल 89 में
से 71 का, 8 मरले के 70 में से 55, 6 मरले के 267 में से 211 व 4 मरले के
कुल 56 में 44 का ड्रा निकाला गया। शेष आउटसीज कोटे में रखे गए। इसकी
पुष्टि करते हुए संपदा अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि पूरी प्रक्रिया में
पारदर्शिता बरती गई है।