फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज भी छाएंगे बादल, तापमान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मंगलवार को बादल छाए रहे, अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई तो न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को भी आसमान पर बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले 20 दिनों से लगातार मौसम खुश्क है, अभी दो नवंबर तक मौसम का मिजाज खुश्क बने रहने की संभावना है लेकिन एक कमजोर पश्चिमीविक्षोभ की सक्रियता के आंशिक प्रभाव के कारण आसमान पर बादलों की आवाजाही बढ़ी है, लेकिन बारिश के आसार कम ही है। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला मे मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सोमवार को 31.2 रहा था, इसी तरह न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस किया गया, जो सोमवार को 16.2 था। मौसम विशेषज्ञ डॉ.मदन खीचड़ ने बताया कि 30 अक्तूबर से दो नवंबर के बीच मौसम का मिजाज खुश्क रहने की संभावना है। हवा में नमी की मात्रा 83 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जिसके कारण अधिकतम तापमान में कमी और रात्रिकालीन तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें