करनाल। बिहार विधानसभा चुनाव के चलते हरियाणा यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव जगदीप सिंह मट्टू को 49-आररिया विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। यह फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने लिया। जगदीप सिंह मट्टू ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा व समर्पण भाव से निभाएंगे। बिहार जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर प्रचार कर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। संवाद