हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने जम्मू-कटड़ा की बसें बंद कर दी हैं। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 376 हटाने के बाद एहतियात के तौर पर जम्मू-कटड़ा में निषेधाज्ञा लगा दी गई है। जिसके कारण यूपी, हरियाणा के करनाल, अंबाला व दिल्ली डिपो से र्गइं बसें जो वहां पहुंच चुकी थीं वह जस की तस कटड़ा में रूकी हुईं हैं। हरियाणा से काफी संख्या में लोग जम्मू-कटड़ा जाते हैं। वे यात्री भी वहीं फंसे हुए हैं। करनाल से बस नंबर एचआर45-8222 रविवार को कटरा के लिए सवारियां लेकर गई थी। जो वहीं रूकी हुई है। उसके बुधवार को वापिस आने की उम्मीद है। जीएम रोडवेज रविंद्र पाठक ने सोमवार को ही जम्मू जाने वाली बस को वहां हालात सामान्य होने तक बंद करवा दिया था।
हरियाणा रोडवेज दिल्ली डिपो की तीन बस, करनाल, सोनीपत, गुड़गांव, रोहतक व अंबाला डिपो की एक-एक बस जम्मू जाती है। मंगलवार सुबह दिल्ली-जम्मू वाली बसें करनाल के नए बस स्टैंड पर आई जरूर लेकिन वह जालंधर से वापिस लौट आईं। रविवार को करनाल डिपो की जो बस कटरा रूक गई थी उसकी वापसी का इंतजार किया जा रहा है। जम्मू में व्यवस्था कायम होने तक यहां से जाने वाले तीर्थ यात्री फिलहाल ठहर गए हैं। उनके मन में यह खुशी है कि एक बार दिक्कत जरुर हो रही है लेकिन हमेशा के लिए वहां व्यवस्था सुदृढ़ बन जाएगी।