फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी ने बताया-शेर की आकृति जैसा था भारत का नक्शा

विज्ञापन
karnal freedom fighter
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाने के प्रस्ताव पर 101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी खुशीराम ने संतोष अभार जताया। यह समाचार सुनकर वह बेहद हर्षित हुए और नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ की। उन्हें इस बात का दुख है कि कश्मीर का कुछ हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में है। उन्होंने पाक अधीन कश्मीर को भारत का हिस्सा बताया। वयोवृद्घ स्वतंत्रता सेनानी खुशीराम आज भी क्रांति के आंदोलन और देश की अखंडता की बात करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि जब वह स्कूल में पढ़ने जाते थे तो भारत का नक्शा देखते थे। जब देश का नक्शा शेर की आकृति जैसा था। आज नक्शा देखने का दिल नहीं करता। देश के टुकड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

खुशीराम ने कहा कि महाराजा गुलाब सिंह के साथ 1846 में अंग्रेजों की जंग हुई थी। तब गुलाब सिंह को दरिया सिंध और व्यास के बीच का इलाका अंग्रेजों को सौंपना पड़ा था। जब उन्होंने अपना क्षेत्र वापस मांगा तो अंग्रेजों ने उसके पैसे लिए थे। महाराजा गुलाब सिंह ने अंग्रेजों से कश्मीर घाटी खरीदी थी। पाकिस्तान पर भड़कते हुए खुशीराम ने कहा कि कश्मीर का बहुत हिस्सा जो उनके कब्जे में है वह भी हमारा है। जिसे जबरदस्ती दबा रखा है। यह हिस्सा भी छूटना चाहिए। देश की एकता और अखंडता को भंग करने के बहुत प्रयास होते रहे हैं। जिन्होंने अंग्रेजों के राज में यातनाएं सहीं उनसे पूछो राष्ट्रीय एकता के मायने क्या हैं। वह चाहते हैं कि देश की अखंडता पर कभी आंच नहीं आनी चाहिए। मौजूदा सरकार ने कश्मीर को लेकर जो कदम उठाया वह सही है। यह काम कभी का हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें