फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज व कल बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
कैस्पियन सागर से उठी प्राकृतिक हलचल का प्रभाव शनिवार की रात तक करनाल क्षेत्र में पहुंचने से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के केवीके स्थित कृषि मौसम सेवा इकाई के अनुसार क्षेत्र में रविवार और सोमवार को वर्षा की संभावना है। किसानों को सलाह है कि दो दिन फसलों में सिंचाई या स्प्रे न करें।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 28.1 व न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 95 व दोपहर को 64 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 16.7 एमएम रहा। हवा की औसत गति 5.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही। एक दिन पूर्व शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.6 व न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस था। पिछले साल छह मार्च को अधिकतम तापमान 24.5 व न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें