फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जून से बादल व बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मौसम में निरंतर परिवर्तन का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री वृद्धि हुई। तापमान बढ़ने के चलते लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा, हालांकि 30 जून को बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी मौसम साफ रहेगा। सोमवार और मंगलवार को हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं। 30 जून और एक जुलाई को मानसून की गतिविधियां शुरू होने की संभावना से बादल छाने और कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान लुढ़क कर 35 डिग्री पर आ सकता है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 67 और दोपहर को 32 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 15.9 एमएम और हवा की औसत गति 1.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही। एक दिन पूर्व शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.5 व न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्ष 25 जून को अधिकतम तापमान 35.6 व न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें