फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले से चेन झपटी

Thu, 27 Mar 2014 11:41 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर छह चौक से हाईवे पर निर्मल कुटिया की ओर बाइक सवार दो युवक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


स्कूटी पर जा रही मॉडल टाउन निवासी महिला नीरजा ने शोर मचाया तो हाईवे पर ही काफी लोग जमा हो गए। घटना की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी गई।

जानकारी होते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर दी, लेकिन बाइक सवार युवक पहले ही फरार हो चुके थे। मौके पर पहुंचे लोग भी बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाए। वीरवार को करीब एक बजे नीरजा स्कूटी से अपने घर की ओर जा रही थी। पीछे से तेज रफ्तार से बाइक पर जा रहे दो युवकों ने महिला के गले में जोर से झपटा मारा।
विज्ञापन


महिला किसी तरह स्कूटी से गिरने से बची। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पीछे से आ रहे लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी होते ही थाना सिविल लाइन प्रभारी ललित सिंह मौके पर पहुंचे। सेक्टर-13 पुलिस चौकी भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी आरोपी युवकों का कोई सुराग नहीं लगा है। यह बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने बाइक बहुत तेजी से दौड़ाई। इस कारण लोग नंबर नोट नहीं कर पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें