फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े छह पशु तस्कर

Thu, 27 Mar 2014 11:35 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जिला भर में कई स्थानों पर नाकाबंदी कर वध के लिए ले जाने के आरोप में छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 134 पशु बरामद किए गए है।
विज्ञापन


थाना शहर पुलिस के सदर बाजार चौकी पुलिस ने नाकाबंदी कर रात में सदर बाजार क्षेत्र में पशुओं से भरे ट्रक को रोका। ट्रक में सवार मुजफ्फरनगर निवासी आसीफ और बागपत निवासी जसीन को काबू किया है।

ट्रक में ठूंस-ठूंसकर 19 पशु भर रखे थे। इसी पुलिस चौकी ने भगवाड़िया गैस एजेंसी के पास भी पशुओं से भरे एक ट्रक को रोका। इस ट्रक में सवार गंगोह निवासी नाथीराम और साहिद मोहम्मद को गिरफ्तार किया। उनके ट्रक में 72 पशु ठूंस-ठूंसकर भर रखे थे, जो पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन


इसके अलावा थाना सदर पुलिस ने कैथल रोड पर चिड़ाव मोड के समीप भी एक ट्रक को रोका। इस ट्रक में सवार सहारनपुर निवासी ब्रह्मदत्त उर्फ बाबू राम और सरफराज को गिरफ्तार किया है। उनके ट्रक में 43 पशु लदे थे, जो ठूंस-ठूंसकर भर रखे थे। पुलिस ने पशु अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें