फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटी फेज-दो : कड़ी सुरक्षा में 7694 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में बनाए गए थे 34 केंद्र, रोल नंबर व आधार कार्ड दिखाकर दिया गया प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से रविवार सुबह के सत्र में ग्रुप सी से संबंधित सीईटी फेज-टू की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सुबह के सत्र की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 12 बजे तक हुई। इसमें 9952 में से 7694 अभ्यर्थी हाजिर और 2258 अभ्यर्थी गैर-हाजिर रहें। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि सुबह के सत्र में परीक्षा शुरू होने से पूर्व 8:30 से 9:30 बजे तक अभ्यार्थियों को उनके रोल नंबर व आधार कार्ड की गहन जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश करने दिया गया। वहीं, सभी अभ्यर्थियों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को परीक्षा केंद्र के बाहर रखवा दिया गया। जिससे नकल रहित परीक्षा संपन्न हो सके।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देते समय पुलिसकर्मियों ने चेकिंग की। परीक्षा केंद्रों के परिसर के साथ-साथ कक्षाओं में भी जैमर व कैमरे लगाए गए। जिससे अभ्यर्थियों के साथ-साथ ड्यूटी दे रहे अध्यापकों पर भी नजर रखी जा सके व केंद्र के 100 मीटर के दायरे में फोन पर बात न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बनाए गए 34 परीक्षा केंद्रों पर सीईटी फेज-टू की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा सुचारू रूप से करवाने के लिए चेकिंग, बायोमेट्रिक हाजिरी व जैमर लगाए गए। परीक्षा में 9952 में से 7694 अभ्यर्थी हाजिर और 2258 अभ्यर्थी गैर-हाजिर रहे।
अनीश यादव, उपायुक्त, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें