- मोहम्मद रफी और किशोर कुमार नाइट में दिलशाद, मनिंदर, बब्बू, विनय, अरुण और राजपाल ने गीतों से बांधा समां
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मंगलसेन ऑडिटोरियम में रविवार को मोहम्मद रफी और किशोर कुमार नाइट का आयोजन मनिंदर बब्बू केरोके क्लब की ओर से किया गया। जिसमें गायक सम्राट मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के गाए गीतों को पेशकर गायक कलाकारों ने समा बांध दिया।
कार्यक्रम का आगाज गायक दिलशाद ने मोहम्मद रफी तू बहुत याद आया... गीत के साथ किया। इसके बाद गायक राम खटक ने तुमने किसी की जान को जाते हुए देखा..., गायक रंजीत गिल ने गुलाबी आंखें जो मैंने देखीं..., गायक जितेंद्र ने तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है..., गायिका नेहा शर्मा ने प्यार दीवाना होता है..., गायक योगेंद्र सिसोदिया ने ये नर्गिसे, गायक राकेश ने पूछो जो कोई मुझसे..., गायक विश्वजीत ने अजनबी हसीना को..., गायक सचिन हंस ने मेरे सपनों की रानी..., गायक कमल कुमार ने छलकाए जा... गीत पेश किए। इसके साथ ही प्रदीप, अनिल कोहली, राकेश, शशि वर्मा ने गीत प्रस्तुत किए।
इसके बाद विनय छावड़ा ने आने से उनके आए बहार..., अरुण थापर ने रूप तेरा मस्ताना..., प्रदीप रजनी, संदीप कौशिक विजय शर्मा ने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मनिंदर बब्बू की गायकी रहीं। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में अंत तक श्रोता बंधे रहे। इस अवसर पर समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। विधायक हरविंद्र कल्याण, महापौर रेणु बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, उप महापौर राजेश अग्घी आदि मौजूद रहे।