फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेयर पद पर केंद्र चेयरमैन, पार्षद के टिकट तय करेगा भाजपा का राज्य नेतृत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने मेयर, पार्षद और नगरपालिकाओं के चेयरमैन व सदस्य पदों के लिए दावे मुख्यालय भेज दिए हैं। मेयर पद पर फैसला भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और निगम पार्षद व नपा चेयरमैन पद के प्रत्याशियों का फैसला भाजपा का प्रांतीय नेतृत्व करेगा। ये फैसला रविवार को दिल्ली में हुई बैठक में हुआ है। इसके बाद दावेदारों की अधिकता के कारण पार्टी में नाराजगी बढ़ने की आशंकाओं को देखते हुए सोमवार को नगरस्तरीय बैठक बुलाकर कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों को बताते हुए ये बताने का प्रयास भी किया गया कि टिकट तो एक पद पर एक को ही मिलेगा, लेकिन दूसरे लोगों का भी पार्टी में सम्मान रहेगा।
विज्ञापन

भाजपा में सिर्फ करनाल के मेयर पद के लिए 17 दावेदार हैं, सभी अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण हैं। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि दिल्ली में हुई बैठक में तय किया गया कि मेयर पद के दावेदारों में टिकट का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। स्पष्ट है कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की भी सहमति इसमें अहम होगी। इसके साथ-साथ जातिगत व संबंधित दावेदार का व्यक्तिगत प्रभाव मुख्य आधार होगा। यही आधार पार्षद और नपा चेयरमैन पद के दावेदारों पर भी लागू होगा। दावेदार अधिक होने के कारण पार्टी नेतृत्व को ये आशंका है कि मेयर पद पर 17 में से टिकट तो एक को ही मिलेगा, ऐसे शेष 16 दावेदारों में कुछ नाराज भी हो सकते हैं, इस नाराजगी को पहले से ही दूर करने के प्रयासों के क्रम में सोमवार को जिला कार्यालय कर्ण कमल में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, दावेदारों की बैठक की गई।
इसमें शहर विधायक जगमोहन आनंद ने विश्वास जताया कि नगर निगम करनाल का मेयर व सभी 20 वार्डों में पार्षद भाजपा के निर्वाचित होंगे, क्योंकि लोगों को भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यों पर भरोसा है। जल्द ही मेयर के लिए और सभी 20 वार्डों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रभारी भारत भूषण, कार्यकारी जिला अध्यक्ष ब्रिज गुप्ता, चेयरपर्सन मेघा भंडारी, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, पूर्व मंत्री शशी पाल मेहता, पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता, सुभाष चंद्र, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, संजय बठला, कृष्ण गर्ग व राजेश अग्गी, मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी, मोहित सचदेवा, गौरव खुराना, महामंत्री सुनील गोयल आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें