फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 17 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल।
बोर्ड परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। 10वीं बोर्ड की परीक्षा 11 मार्च तो 12वीं की 10 अप्रैल तक चलेंगी। सभी विषयों की परीक्षाएं 10:30 से 1:30 बजे तक निर्धारित समय पर होंगी। पहले के जारी शेड्यूल में 10वीं और 12वीं की जो परीक्षा 3 मार्च को होनी थी, उनमें बदलाव किया गया है। 10वीं की तीन मार्च को होने वाली परीक्षा अब 11 मार्च और 12वीं की 10 अप्रैल को होगी।

10वी की परीक्षाएं
17 फरवरी को गणित, 18 को गृह विज्ञान, 20 को ब्यूटी व वेलनेस, मार्केटिंग और सेल्स, मल्टी मीडिया, मल्टी स्किल फाउंडेशन, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर और डाटा साइंस, 21 को अंग्रेजी, 23 को उर्दू और पंजाबी, 24 को एलेमेंट ऑफ बिजनेस, 25 को विज्ञान, 26 को रिटेल, सेक्योरिटी, ऑटोमेटिव, मार्केट्स, टूरिज्म, कृषि, फूड प्रोडक्शन, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन, बैंकिंग, हेल्थ केयर, अपेयरल, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्किल फॉर साइंस, डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन, 27 को कंप्यूटर एप्लीकेशन, इनफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, एआई, 28 को एरेबिक, संस्कृत, राई, गुरुंग, तमांग, शेरपा, 2 मार्च को हिंदी कोर्स-ए और बी, 5 मार्च को सिंधि, मलयालम, ओडला, असम, कन्नड़, कोकबोरोक, 6 मार्च को पेंटिंग, 7 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 9 मार्च को म्यूजिक, 10 मार्च को फ्रेंच, 11 मार्च को लैंगवेज और एलेमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


12वी की परीक्षाएं
17 फरवरी को बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, शोर्टहैंड अंग्रेजी और हिंदी, 18 को फिजिकल एजुकेशन, 19 को इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, नृत्य, हॉर्टिकल्चर, कोस्ट अकाउंटिंग, 20 को ऑटोमोटिव और फैशन स्टडी, 23 को मास मीडिया, 24 को अकाउंटेंसी, 26 को जियोग्राफी, 27 को पेंटिंग, 28 को केमिस्ट्री, 2 मार्च को म्यूजिक, 5 को साइकोलॉजी, 6 को लैंगवेज, 7 को प्रोडक्शन एंड प्रैक्टिसिस, 11 को हिंदुस्तानी म्यूजिक, डिजाइन और हेल्थ केयर, 12 को अंग्रेजी, 14 को गृह विज्ञान, 16 को हिंदी, 17 को म्यूजिक वोकल, 18 को अर्थशास्त्र, 20 को मार्केटिंग, 23 को राजनीतिक विज्ञान, 24 को एआई और रिटेल, 25 को कंप्यूटर साइंस, 27 को बायोलोजी, 28 को बिजनेस स्टडी, 30 को इतिहास, 4 अप्रैल को सोशियोलॉजी, 8 को संस्कृत, 9 को मल्टी मीडिया और 10 अप्रैल को लीगल स्टडी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें