संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। क्रेडिट कार्ड का बिल बकाया बताकर साइबर ठग ने एक व्यक्ति के खाते से 49650 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कर्ण विहार निवासी सचिन ने बताया कि उसे कोरोना हो गया था। इस कारण वह घर पर ही था। उसके पास कैनरा बैंक की ओर से कॉल आई कि आपका क्रेडिट कार्ड का बिल बकाया है। जबकि उसने बिल चार जनवरी को भर दिया था। उसने बैंक मैनेजर को कॉल किया तो उसका नंबर पहुंच से बाहर बता रहा था।
कोरोना के कारण वह बैंक में नहीं जा पाया तो गूगल से कैनरा बैंक का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। जिसमें उसे दो मोबाइल नंबर मिले। एक नंबर पर कॉल कर उसे समस्या बताई। उस व्यक्ति ने कहा कि आपका बिल अपडेट नहीं हुआ होगा, इस कारण कॉल आई है। इसके लिए कैनरा बैंक क्विक सपोर्ट एप इंस्टॉल करना होगा। उसने वह एप इंस्टॉल की तो उसने कहा कि दस रुपये का क्रेडिट कार्ड से रिचार्ज करो। उसने रिचार्ज किया तो तीन ट्रांजेक्शन में उसके खाते से 49,650 रुपये अलग-अलग समय में निकाल लिए।