फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ऑडियो वायरल करने पर नौ हत्याओं के आरोपी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत अन्य राज्याें में नौ हत्याओं समेत कुल 16 केसों में आरोपी करनाल जेल में बंद नवीन भैंसवाल के खिलाफ जेल अधीक्षक ने केस दर्ज कराया है। नवीन भैंसवाल ने एक ऑडियो वायरल कराई थी। पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ऑडियो वायरल कराकर जेल की सुरक्षा खतरे में डाली गई। जेल प्रबंधन के खिलाफ साजिश रचने के साथ ही फोन सुविधा का दुरुपयोग किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही एनआईए समेत अन्य केसों के बंदियों की बैरकों की जानकारी सार्वजनिक की गई। रामनगर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि बंदी गोहाना सोनीपत निवासी नवीन भैंसवाल को जिला जेल मुजफ्फरनगर से बदलकर 27 जुलाई को करनाल कारागार में बंद किया गया था। जिस पर 16 केस दर्ज हैं और इनमें से नौ केस हत्या के हैं। बंदी की पिक्स रिकॉर्डिंग से पता चला कि उसने 28 अगस्त को अपनी पत्नी को फोन पर धमकाते हुए जेल प्रशासन के विरुद्ध फोन पर कही गई सभी बातों की रिकॉर्डिंग कराई और सोशल मीडिया पर वायरल कराई।
इस साजिश में जेल में बंद अन्य बंदियों का भी हाथ है, जिसका जिक्र उसने रिकार्डिंग में किया है। नवीन भैंसवाल का खुद का गिरोह है, जिसका वह सरगना है। वह जेल प्रशासन पर अपने अन्य साथियों की गिनती अपने साथ करने के लिए दबाव बना रहा है ताकि अपनी गैंग को सक्रिय कर जेल में बंद अन्य बंदियों पर दबाव बना सके। उसने जेल में बंद नजरबंद बंदियों के साथ ही एनआईए केस में बंद बंदियों की बैरकों की जानकारी देकर जेल की सुरक्षा को खतरे में डाला है और अपने साथियों के साथ किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। इस पर केस दर्ज कर जांच की जाए। साथ ही ऑडियो वायरल करने वाली महिला के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें