फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टक्कर से कार के उड़े परखच्चे एयरबैग ने बचाईं पांच जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल/असंध। संधू पोल्ट्री फार्म के पास देर रात मारुति रिट्ज कार और अज्ञात वाहन के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उसमें सवार परिवार के 5 सदस्यों की जान बच गई। दूसरे वाहन का चालक मौके से वाहन सहित भाग गया।

असंध थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि दिल्ली नंबर की सिल्वर रंग की मारुति सुजुकी रिट्ज कार (डीएल 3सीबीसी 3503) में पोपड़ा गांव का परिवार सवार था। कार में पति-पत्नी, उनके पिता और एक छोटा बच्चा समेत पांच लोग होने की जानकारी सामने आई है। संधू पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचने पर कार की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शीशा भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में एक व्यक्ति का हाथ टूट गया जबकि महिला के पैर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों और ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। दुर्घटना के कारण सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई।
घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए हैं। मामले में हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें