हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
घरौंडा। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर रविवार दोपहर बाद कार और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक परिवार के चार लोग उगला गांव निवासी लखविंदर, उनकी पत्नी रमनदीप और दो बच्चे गुरबीर व मनवीर घायल हो गए। कार चालक लखविंदर की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया।
घरौंडा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि शाहबाद क्षेत्र के उगला गांव निवासी लखविंदर अपनी पत्नी रमनदीप और दो बच्चों गुरबीर व मनवीर के साथ कार में करनाल से पानीपत की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को मधुबन स्थित अर्पणा अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।