फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाके से जली एग्रो मॉल में खड़ी कार

Sat, 12 Apr 2014 12:26 AM IST
अमर उजाला करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हाईवे पर मार्केटिंग बोर्ड के निर्माणाधीन एग्रो मॉल के बेसमेंट की पार्किंग में खड़ी एक कार आग लगने से जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि कार में आग रात में करीब तीन बजे लगी। लोगों को उसकी जानकारी आग में जलने के कारण कार के तेज धमाकों के साथ फटे टायरों और पेट्रोल की टंकी के धमाके से हुई। आग लगने से एग्रो मॉल आधे से अधिक न केवल बदरंग हो गया है, बल्कि बेसमेंट की बिजली की फिटिंग और अन्य कई सामान को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है मॉल के सामने रहने वाले तरावड़ी मंडी सुपरवाइजर जितेंद्र सांगवान ने कल मतदान करने के बाद दो बजे बेसमेंट में कार खड़ी की थी। यह कार सांगवान के जीजा गांव दनियालपुर निवासी जोगिंद्र कुमार की है। सांगवान ने बताया कि उसने मतदान करने के बाद करीब दो बजे कार बेसमेंट की पार्किंग में खड़ी की थी। कार पेट्रोल की थी। शाम छह बजे तक कार सही सलामत खड़ी उन लोगों ने देखी है। वह लोग रात में सो गए। मॉल में काम करने वाले श्रमिकों ने रात को तीन बजे मॉल में आग लगने की घटना की जानकारी दी। वह लोग रात में कार में हुए धमाकों की आवाज सुनकर नींद से जागे थे। एक के बाद एक करीब छह बार हुए धमाकों की गूंज से श्रमिक घबरा गए थे। वह नींद से जागे तो उन्हें मॉल के बेसमेंट से धुआं निकलता दिखा।
जानकारी होने पर सांगवान और उनके पड़ोस के लोगों समेत श्रमिकों ने पानी बरसाया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने से जहां कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं एग्रो मॉल का आधे से अधिक बेसमेंट बुरी तरह खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें