करनाल में जीटी रोड कर्ण लेक के समीप सड़क दुर्घटना में एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन इनमें सवार दोनों सुरक्षित हैं। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि एक गाड़ी एक लाइन से दूसरी लाइन में चली गई और दो बार गाड़ियों की इसमें टक्कर लगी। कार बिल्कुल क्षतिग्रस्त है, लेकिन इसमें सवार पानीपत वासी गौरव और इसका दोस्त बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार सवारों का हालचाल जाना और उन्हें अस्पताल में चेकअप कराया। डॉक्टरों ने दोनों का स्वास्थ्य ठीक बताया है। कार चालक गौरव ने बताया कि वह पंजाब के गोबिंदगढ़ अपनी बहन को लेने जा रहे थे। रास्ते में कर्ण लेक के समीप उनकी कार को पीछे से डंपर चालक ने टक्कर मारी। कार दूसरी लाइन में लगी तो वहां पर एक गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी। इससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवारों का बचाव रह गया। गौरव ने बताया कि कार को देखकर वह भी हैरान हैं। भगवान की कृपा से वह सुरक्षित हैं।