फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्पेन में हार्ट अटैक से कैमला के युवक की मौत

Thu, 08 Jan 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
मुकेश फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल/घरौंडा। कैमला गांव निवासी मुकेश कुमार (27) की हार्ट अटैक से स्पेन के बार्सिलोना गांव में मौत हो गई। मंगलवार को वह साइकिल पर सवार होकर फूड की डिलीवरी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी एरिया में चढ़ते समय घबराहट के बाद वह गिर गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी ने यहां परिवार को फोन करके मौत की जानकारी दी। उनका शव वहां के अस्पताल में रखवाया गया। कागजी प्रक्रिया के बाद शव को भारत लाया जाएगा।

मधुबन के एक निजी अस्पताल के सुपरवाइजर देवी सिंह ने बताया कि उनका बेटा मुकेश 16 अक्तूबर 2025 को काम के लिए जमीन बेचकर अपनी पत्नी सपना के साथ स्पेन गया था। वह वहां पर शुरू में लेबर का काम करता था। बाद में रेस्टोरेंट के माध्यम से फूड डिलीवरी का काम शुरू कर दिया। जबकि उनकी पत्नी सपना भी उसी रेस्टोरेंट में काम करती है। देवी सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को बार्सिलोना से सपना का फोन आया। उसने बताया कि मुकेश को हार्टअटैक आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पहले की किया था प्रेम विवाह
मुकेश ने एक साल पहले ही जींद निवासी सपना के साथ प्रेम विवाह किया था। शुरू से ही मुकेश विदेश जाकर आर्थिक मजबूती चाहता था। इसको लेकर ही मुकेश ने अपनी जमीन बेची थी। इसके बाद उन्होंने पत्नी सपना के साथ स्पेन का टूरिस्ट वीजा अप्लाई किया था। वीजा पर करीब 20 लाख रुपये खर्च आया था। पति पत्नी 16 अक्तूबर को यहां से स्पेन गए थे। मुकेश का बड़ा भाई दिनेश गांव में ही खेती करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें