फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते छोटे भाई को आए थे पीटने बड़े भाई की कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी वार्ड नंबर-1 में एक व्यक्ति की ईंट और डंडों से पीट कर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब आरोपी छोटे भाई से मारपीट करने के लिए लाठी डंडे से लैस होकर पहुंचे थे। तभी बीच बचाव के लिए आये बड़े भाई की पीटकर हत्या कर दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गयी तहरीर में मृतक की मां शांति बाई ने बताया कि शनिवार देर शाम को कुछ युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर उनके घर आ धमके और छोटे बेटे को घर से बाहर बुलाया। इसके बाद आरोपी सूरज ने अन्य साथियों के साथ उस पर ईंट व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाशों से बचकर वह घर के अंदर घुस गया और बड़े भाई अजय को फोन किया। जैसे ही बड़ा भाई अजय-23 घर पर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी ईंट व लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर बेसुध हो गया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। परिजन गंभीर हालत में दोनों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां बड़े भाई अजय ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए पहुंची। फिलहाल झगड़े के पीछे के मुख्य कारणों का पता नहीं लग पाया है। इस संबंध में तरावड़ी थाना प्रभारी सचिन कुमार का कहना है कि यह पुरानी रंजिश का मामला है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
तीन महीने पहले ही हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि मृतक अजय दो भाई थे। अजय की तीन माह पहले ही शादी हुई थी। वह सोफे बनाने का कार्य करता था और वह इससे अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। जब अजय पर बदमाशों ने हमला किया, उस दौरान उसकी पत्नी घर के अंदर ही थी। उसका रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें