कोरोना पॉजिटिव दो और लोगों की शनिवार को मौत हो गई। जिनमें माल रोड निवासी 75 वर्षीय महिला और सदर बाजार निवासी 73 वर्षीय एक व्यक्ति शामिल है। साथ ही एक दिन में जिले में कोरोना के 99 केस सामने आए हैं इनमें विधायक हरविंदर कल्याण की पत्नी, केयर टेकर, एनडीएजीआर के प्रिंसिपल, साइंटिस्ट, वकील, बैंक मैनेजर, स्टाफ नर्स भी शामिल हैं। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के संदिग्ध 48480 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए इनमें से 44951 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 2612 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 30 की मौत हो चुकी है, 756 एक्टिव हैं तथा 1826 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। शनिवार को आए 99 केसों में सेक्टर 13 से 11, सेक्टर 7 में 7, सेक्टर 6 में 7, शक्तिपुरम में तीन, सेक्टर 14 में तीन, वसंत विहार में 4, जनकपुरी में दो, शिव कॉलोनी में 2, सेक्टर 9 में दो, विजयनगर में दो, करण विहार में दो, आरके पुरम में 2, सेक्टर 32 में तीन, गंजोंघड़ी गांव में 3, फुसगढ़ में दो, मोती नगर, सदर बाजार पुलिस चौकी के समीप, न्यू रमेश नगर, रास रेजीडेंट्स, जुंडला, रायसन, रामदेव कॉलोनी, सीएचडी सिटी, इंद्री, रामनगर, इंदिरा कॉलोनी, जर्नली कॉलोनी, बीबीपुर जाटान, हकीकत नगर, नीलोखेड़ी, विकास कॉलोनी ,घरौंडा, सैनिक स्कूल कुंजपुरा, सेक्टर 12, राजपुरा, जनेश्वर, नीलोखेड़ी, बुड्ढा खेड़ा, राम नगर, अशोक नगर, में एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस पाया गया। उपायुक्त ने चेतावनी दी है कि बिना मास्क जो घर से बाहर निकलेगा उसका 500 रुपये का चालान किया जाएगा।