फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
जेसीबी से अवैध निर्माण गिराता चालक। डीटीपी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से असंध क्षेत्र में विकसित की जा रहीं दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। करीब 2.5 एकड़ क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।
पहली कार्रवाई गांव बल्ला पर तहसील के पीछे स्थित क्षेत्र में की गई। यहां लगभग आधा एकड़ भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। टीम ने मौके पर बनी सड़क, डीपीसी और प्लॉटों की चहारदीवारी को तोड़ दिया।
विज्ञापन


दूसरी कार्रवाई असंध रोड पर हुडा गुरुकुल के पास की गई, जहां करीब 2 एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। यहां भी टीम ने विकसित की गई सड़क, डीपीसी और प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा ने बताया कि अवैध कॉलोनियों एवं अवैध निर्माणों के खिलाफ विभाग की ओर से लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। नियमों के विरुद्ध विकसित की जा रही कॉलोनियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें