फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आइलेट्स सेंटर में छत के रास्ते घुसे चोर लैपटॉप, कागजात व नकदी लेकर भागे

Wed, 25 Mar 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
सेक्टर छह में आइलेट्स सेंटर में चोरी के बाद दुकान में की हुई तोड़फोड़।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सेक्टर-6 की मुख्य मार्केट में स्थित एक आइलेट्स सेंटर में रात को छत के रास्ते घुसकर चोर लैपटॉप, कागजात और नकदी चोरी करके ले गए। चोरों ने सेंटर में तोड़फोड़ भी की।

कर्ण विहार निवासी मनदीप खटक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दुकान नंबर 100 में उनका आईलेट्स सेंटर है। रात को चोर छत पर लगे एयर वेंटिलेशन के शेड को तोड़कर अंदर घुस गए। सुबह सेंटर को खोला तो चोरी का पता चला। चोर सेंटर से एचपी कंपनी का एक लैपटॉप, तीन हजार रुपये, आधार कार्ड, एसबीआई एटीएम कार्ड और पैन कार्ड चोरी करके ले गए। इसके अलावा चोर एसी की 12 फीट लंबी तांबे की पाइप भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। चोरों ने सेंटर के अंदर रखे फर्नीचर और फॉल्स सीलिंग को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 32,33 थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने चोरी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सेंटर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें