संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मधुबन पुलिस अकादमी के मैदान में द्वितीय अखिल भारतीय टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार को शुरू हो गई। पहला मुकाबला हरियाणा व बीएसएफ की टीम में हुआ। मेजबान टीम को सात रन से हार का सामना करना पड़ा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएसएफ की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खो कर 164 रन बनाए। जवाब में हरियाणा की टीम 157 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। हरियाणा की टीम से रोहित मेहता ने 43 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। बीएसएफ की टीम के गेंदबाज रसल सिंह ने तीन ओवर में मात्र 11 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। उनको मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
दूसरा मैच दिल्ली पुलिस और हिमाचल प्रदेश के मध्य हुआ। दिल्ली पुलिस की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। हिमाचल प्रदेश की टीम 117 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। दिल्ली के बल्लेबाज मनजीत ने 41 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। उनको मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले वच्छेर स्टेडियम, मधुबन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एमरवि किरण ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल नौ टीमें हिस्सा ले रही हैं। महानिरीक्षक ओमप्रकाश नरवाल, उप महानिरीक्षक सुरेन्द्र पाल मौजूद रहे।
यूपी बनाम चंडीगढ़
तीसरे मैच उत्तर प्रदेश पुलिस व चंडीगढ़ पुलिस के मध्य हुआ। उत्तर प्रदेश ने 7 विकेट पर 20 ओवरों में 204 रन बनाए। चंडीगढ़ की पूरी टीम 40 रन पर ढेर हो गई। उत्तर प्रदेश की टीम के बल्लेबाज फजन अहमद ने 42 गेंदों पर 68 रन बनाए। उनको मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पंजाब बनाम उत्तराखंड
चौथा मैच पंजाब पुलिस बनाम उत्तराखंड पुलिस के मध्य हुआ। पंजाब पुलिस ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। उत्तराखंड पुलिस की टीम 17.2 ओवर में 121 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। पंजाब पुलिस टीम के गेंदबाज मनीष ने 1.2 ओवर में दो रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। उनको मैन ऑफ द मैच चुना गया।
हरियाणा खेलों में अग्रणी : महानिदेशक
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम रवि किरण ने कहा कि खेलों का प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान हैं। खेलों के बिना किसी भी व्यक्ति का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता हैं। अनुशासन बनाए रखने में खेलों का बहुत बड़ा योगदान हैं। पुलिस जैसे अनुशासित बल में अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक हैं, जिसमें खेल अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह अनेकता में एकता का अनूठा उदाहरण हैं। हरियाणा खेलों की दृष्टि में हमेशा ही अग्रणी रहा है, जिसमें नागरिकों के साथ पुलिस के जवानों का भी योगदान रहा हैं।
द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के शुरुआत में मधुबन पुलिस अकादमी में मार्च प