फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने भाभी पर चलाई गोली, बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंजपुरा/करनाल। बड़ागांव में दुकान की चाबी न देने पर देवर ने भाभी पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली भाभी को नहीं लगी। भाभी ने पड़ोसी के घर जाकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर उससे देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

कुंजपुरा थाना में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बड़ा गांव निवासी ललिता ने बताया कि उसने विकास के साथ प्रेम विवाह किया था। उसके दो बच्चे हैं। घर पर उसका देवर सुरेंद्र भी रहता है।
चार दिसंबर को उसके पति, देवर सुरेंद्र व ससुर रमेश चंद्र का झगड़ा हुआ था। उसका देवर पहले भी उसके साथ बिना बात झगड़ा करता रहता है। रात को झगड़ा होने पर सभी सो गए थे। सुबह उसका ससुर घर से चला गया तो उसके देवर ने दुकान की चाबी मांगी, जो कि उसने देने से मना किया तो देवर ने अपने देसी कट्टे से उस पर फायर कर दिया। उसने भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

इस दौरान उसका बेटा भी बाल-बाल बचा। गोली की आवाज सुनकर उसका पति जाग गया और पड़ोसी भी घर से बाहर आ गए। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद उसके देवर को पुलिस ले गई। एएसपी इंद्री हिमाद्री ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी से अवैध हथियार भी बरामद कर लिया है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें