फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीवरेज के मेन हाल का टूटा ढक्कन, दे रहा हादसों को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
- निसिंग के वार्ड तीन की मुख्य गली का है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। शहर के वार्ड नंबर तीन की मुख्य गली के सीवरेज लाइन का मेन हॉल का ढक्कन काफी समय से टूटा पड़ा है। यहां के बाशिंदों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी इसे दुरूस्त करने विभाग ने जहमत नहीं उठाई है। लोगों का कहना है कि मेन हाल का टूटा ढक्कन हादसों को न्योता दे रहा है।
वार्ड वासी मुख्तयार सिंह, देवेंद्र सिंह, सलिंद्र सिंह, विनोद, पवन, सुरेश, आकाश, लिल्लू राम व अशोक सहित अन्य वार्ड वासियों ने आरोप लगाया कि जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को गली के बीचों बीच टूटे मेन हाल के ढक्कन की कई बार शिकायत कर चुके है, बावजूद इसके स्थिति ज्यों की त्यों है। इस कारण से कब कोई बड़ा हादसा हो जाए इससे कोई परहेज नहीं किया जा सकता। इस गली में अक्सर छोटे छोटे बच्चे खेलते रहते है। रात के समय में सड़क के बीचों बीच टूटे मेनहाल के कारण कोई भी बाइक सवार इसमें गिरकर चोटिल हो सकता है। वहीं कस्बे की पुरानी अनाज मंडी में लाखों रुपए की लागत से डाले गए सीवरेज लाइन के मेन हाल गंदगी से लबालब है। इन हालों की हालत इतनी खस्ता है कि यह कभी भी टूट सकते है। विभाग की कार्यप्रणाली से प्रतीत होता है जैसे कि कर्मचारी व अधिकारी कुंभकरण की नींद सोए हुए है, किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है। वार्ड वासियों ने मैनहॉल के ढक्कन को जल्द दुरूस्त करने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वार्ड नंबर तीन की मुख्य गली के सीवरेज लाइन का मेन हाल का ढक्कन जल्द नया रखवाया जाएगा। वार्ड में जो भी समस्या है उसको जल्द दुरूस्त करवाया जाएगा। वार्ड वासियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएंगी।
- श्रीभगवान,जेई जनस्वास्थ्य विभाग निसिंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें