फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कारों के शीशे तोड़ लैपटॉप और मोबाइल चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। हाईवे पर स्थित धर्म ढाबे पर कार में सवार लोगों ने दो कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल व अन्य कागजात चोरी करके ले गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वीरवार दोपहर बाद एक काले रंग की कार में कुछ युवक ढाबे पर पहुंचे और दो कारों के शीशे तोड़कर लैपटॉप व एक आइफोन चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

एक निजी बैंक के उप प्रबंधक मोहित मालिक ने बताया कि वह करनाल से पानीपत जा रहे थे तो धर्म ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। तभी कुछ लोग सीसीटीवी चेक कर रहे थे और कह रहे थे कि उनकी कार के शीशे तोड़कर लैपटॉप चोरी करके ले गए। उन्होंने बताया कि उसकी कार में भी लैपटॉप है तो वह कार के पास पहुंचा जिसके शीशे भी टूटे हुए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी जंगशेर सिंह ने बताया कि धर्म ढाबे पर हुई घटना की अभी शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें