फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कंफेक्शनरी की दुकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये चुराये

Wed, 25 Mar 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
दयानंद चौक के पास कन्फेक्शनरी की दुकान में चोर सीसीटीवी में कैद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शहर के दयानंद चाैक के पास मंगलवार तड़के 3:30 बजे दो चोरों ने कंफेक्शनरी की दुकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये की नकदी और सामान चोरी कर लिया। चोरी की वारदात दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दुकान का नाम कृष्णा फूड हट है। मालिक अरुण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दुकान के ऊपर ही उसका घर है। सोमवार रात को 12 बजे वह दुकान बंद करके ऊपर घर चले गए थे। शटर को अच्छे से ताला लगाया था। सुबह जब दूध देने वाला व्यक्ति दुकान पर पहुंचा तो उसने ताले टूटे देखे और उन्हें सूचना दी।
विज्ञापन

वह दुकान के अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा था। दुकान का गल्ला भी टूटा था, उसमें रखी करीब 20 हजार रुपये की राशि गायब थी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता लगा कि तड़के 3:30 बजे दो चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग गए। उन्होंने अक्तूबर, 2025 में दुकान शुरू की थी और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।
थाना सिविल लाइन प्रभारी रामलाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की पहचान के लिए प्रयासरत है। जल्द पुलिस चोरों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन

-

अंदर घुसकर पहले लाइट चालू की, फिर गल्ला तोड़ा

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दो चोर ताला तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश करते हैं। अंदर लाइट चालू की। इसके बाद गल्ला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मुंह भी नहीं ढका हुआ था। इससे चोरों की जल्दी पहचान हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें