फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुरुस्त करा रहे बीपीएल फ्लैट्स, बसेंगे परिवार

Mon, 05 Jan 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
तरावड़ी सेक्टर 1 में तैयार होते बीपीएल फ्लैट संवाद
विज्ञापन
करनाल। करीब 11 साल के इंतजार के बाद तरावड़ी सेक्टर-1 में खंडहर होते बीपीएल फ्लैट्स में अब लोग रह सकेंगे। अधूरी पड़ी इस परियोजना में हाउसिंग बोर्ड फिर से निर्माण कार्य शुरू कर रहा है। इस काम पर हाउसिंग बोर्ड 3.81 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगा।
विज्ञापन

बिजली-पानी की सुविधा के साथ दरवाजे, शौचालय आदि का निर्माण किया जाएगा। काम शुरू हो चुका है। अधिकारियों का अनुमान है कि मार्च 2026 तक बकाया काम को पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद इनको आवंटित कर दिया जाएगा। प्रोजेक्ट का काम वर्ष 2014 में शुरू हुआ था। परियोजना में करीब दस करोड़ रुपये की लागत से 273 फ्लैट्स बनाए जाने थे। काम तो शुरू हुआ लेकिन पूरा नहीं हो पाया। जिस एजेंसी को इस काम को अलॉट किया गया था उसने समय पर काम को पूरा नहीं किया। पांच साल बाद भी काम अधूरा था। ऐसे में हाउसिंग बोर्ड ने भी काम का भुगतान पूरा नहीं किया। बाद में एजेंसी को पेनल्टी लगाते हुए प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया था।

मुख्यमंत्री की मंजूरी से शुरू हुआ काम
बोर्ड ने 2019 से अब तक बकाया काम की लागत पर ही पांच बार योजना को पूरा करने के लिए निविदाएं आमंत्रित कीं। रेट ज्यादा आने, शर्तें पूरा न होने आदि दिक्कतें आईं। इस काम की मंजूरी के लिए फाइल मुख्यमंत्री के पास भेजी गई। मुख्यमंत्री की ओर से मंजूरी मिलने के बाद एक बार फिर से इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने की कवायद की गई।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट में तिमंजिला फ्लैट्स का काम फरवरी-मार्च तक पूरा हो जाएगा। मूलभूत सुविधाओं के साथ रहने लायक बनाया जा रहा है। बीपीएल एवं ईडब्ल्यूएस परिवारों को फ्लैट्स आवंटित किए जाएंगे। -दिनेश कुमार, एक्सईएन, हाउसिंग बोर्ड, करनाल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें