करनाल। नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन डोमिनेशन में सदर बाजार क्षेत्र से थाना शहर पुलिस टीम ने यूपी के जिला शामली के बंटीखेड़ा गांव निवासी पंकज को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 2.80 किलो गांजा फूल पत्ती बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अदालत में पेश करके पुलिस ने एक दिन का रिमांड हासिल किया है। थाना शहर प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस जांच अधिकारी संदीप सिंह की अध्यक्षता में कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज को सदर बाजार चौकी क्षेत्र से काबू किया था।