फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: व्यापारियों से खरीदा 1.63 करोड़ का धान, नहीं किया पूरा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। गढ़ी साधान गांव के श्री शिवाय एग्रो फूड के मालिक विपिन गर्ग और अन्य लोगों ने उत्तरप्रदेश के दो धान व्यापारियों से 1.63 करोड़ रुपये का धान खरीदकर पूरा भुगतान नहीं किया।
आरोपियों के खिलाफ अब भी 95.88 लाख रुपये का भुगतान बकाया है। आरोप है कि दोनों व्यापारी जब धान का पेमेंट मांगते हैं तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दोनों ने मिल संचालकों पर फर्जी कागजात तैयार करके धान को आगे बेचने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित व्यापारियों ने मिल मालिक सहित अन्य कई लोगों के खिलाफ इंद्री थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

इंद्री थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के नंगला दौलत गांव निवासी अनुरुद्ध कुमार ने बताया कि उनकी नवीन मंडी मैनपुरी में कायम सिंह यादव एंड संस के नाम से थोक व्यापारी व कमीशन एजेंट की दुकान है। वो किसानों से अनाज खरीदकर आगे सरकार और राइस मिलरों को बेचते हैं। इसी को लेकर उनकी मुलाकात गढ़ी साधान गांव स्थित मैसर्स श्री शिवाय एग्रो फूड्स के मालिक विपिन से हुई। इसके बाद राधा ट्रेडर्स नवीन मंडी सिरसागंज जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के मालिक गांव नंगला मीर निवासी अवधेश कुमार भी उनके साथ इस सौदे में शामिल हुए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अनुरुद्ध कुमार ने बताया कि उनकी मिल संचालक विपिन गर्ग, राजीव जैन के साथ उनके सहयोगी जमील अहमद, आरिफ मोहम्मद, मोनू, मुनीम राजबीर, सुनील गोयल निवासी मकान नंबर 220, सेक्टर 16 करनाल और उनके अन्य साथियों से धान खरीद के लिए बातचीत हुई। इसके बाद आरोपियों ने उनसे 6 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि 6 से 16 अक्तूबर तक 4600 क्विंटल धान मिल ने खरीदा। इसकी कीमत लगभग 1.38 करोड़ रुपये थी। इसमें से आरोपी मिल मालिक ने 65 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। जबकि करीब 78 लाख रुपये अभी बकाया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें