फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खेत से मिला पाकिस्तान लिखा गुब्बारा, जांच शुरू

विज्ञापन
खेत से मिला पाकिस्तान लिखा गुब्बारा, जांच शुरू - फोटो : खेत से मिला पाकिस्तान लिखा गुब्बारा, जांच शुरू
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा में हैफेड गोदाम के नजदीक खेत में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के हवाई जहाज की आकृति का एक गुब्बारा मिला है। किसान ने गुब्बारा को देखकर डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारा को कब्जे में लेकर घरौंडा थाना पुलिस को सौंप दिया। घरौंडा थाना पुलिस जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में यह गुब्बारा बच्चों का खिलौना पाया गया है। इसमें संदिग्ध कुछ नहीं मिला फिर भी पुलिस जांच कर रही है। घरौंडा में हैफेड़ गोदाम के पास शनिवार शाम को खेत में काम कर रहे किसान अनिल ने एक सफेद और केसरिया रंग का गुब्बारा देखा। जोकि हवाई जहाज के आकार का था। किसान ने इसे बच्चों का खिलौना समझकर वहीं छोड़ दिया। उसी दौरान उनकी नजर गुब्बारे पर लिखे पाकिस्तान पर पड़ी। वहीं पाकिस्तान का राष्ट्रीय चिह्न भी गुब्बारे के ऊपर बना हुआ है। यह देखकर किसान ने इसकी सूचना डायल-112 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो गुब्बारे पर काले रंग में उर्दू भाषा में कुछ लिखा भी पाया है। वहीं खिलौनानुमा जहाज की टेल विंग पर सफेद रंग में पाकिस्तान का राष्ट्रीय चिन्ह बना है। ईआरवी इंचार्ज राकेश ने बताया कि सावधानी के तौर पर इसे कब्जे में लेकर घरौंडा थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें