फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मरम्मत के कारण में मंदिर में जाने से रोकने पर भाजपा कार्यकर्ता पर हमला

विज्ञापन
वारदात का सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र के मंदिर परिसर में प्रधान सेवादार सुखदेव पर बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंदिर परिसर में मरम्मत का कार्य चल रहा था, जिसके चलते एक युवक को अंदर जाने से मना कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक इस बात से नाराज हो गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मौके से चला गया। कुछ समय बाद वह अपने छह-सात साथियों के साथ वापस पहुंचा और वहां मौजूद प्रधान सेवादार और भाजपा कार्यकर्ता सुखदेव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गए। जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि मामले में पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें