फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी के ड्रीम से नए वर्ष की शुरुआत

Thu, 02 Jan 2014 12:21 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में भाजपा ने नए वर्ष के शुभारंभ के साथ ही नरेंद्र मोदी के ड्रीम को पूरा करने की शुरुआत भी कर दी है।
विज्ञापन


लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 267 मीटर ऊंची प्रतिमा के निर्माण के लिए भाजपा जिल अध्यक्ष धुमन सिंह किरमिच कुरुक्षेत्र में गांव-गांव जाकर किसानों से औजारों का लोहा व खेतों की पवित्र मिट्टी को एकत्रित करेंगे।

इसकी शुरुआत उन्होंने बुधवार को डोडा खेड़ी गांव में किसान व ग्राम पंचायत से खेतों में प्रयोग होने वाले औजारों के कुछ हिस्से व खेतों की मिट्टी प्राप्त कर किया।  
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष धुमन सिंह ने कहा कि भारत रत्न ने 562 रियासतों का एकीकरण करके विश्व के सामने भारत को बड़ी शक्ति बनाकर खड़ा किया था।

धुमन के अनुसार भारत को एकता के सूत्र में बांधने वाले स्वतंत्रता सेनानी को यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसलिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्तूबर 2013 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 137वीं जयंती के मौके पर नर्मदा जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल के स्मारक का शिलान्यास किया।

लौह पुरुष की प्रतिमा की यहां स्थापित की जाएगी, जिसकी ऊंचाई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से दोगुनी होगी। इसका नाम एकता की मूर्ति रखा गया है। यह मूर्ति पांच वर्ष में तैयार होगी। धुमन ने कहा कि सरदार पटेल एक किसान नेता थे और किसानों के लिए ही सरदार ने देश को एक किया।
विज्ञापन


उन्होंने धर्मनगरी के किसानों से आह्वान किया कि वे पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धा को दिखाते हुए अपने खेतों में प्रयोग होने वाले औजारों के टुकड़े व पवित्र मिट्टी देकर विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा को बनाने में सहयोग करें। आज उनके साथ गांव के सरपंच बलविंद्र सिंह, सतीश सैनी, धर्मपाल वालिया, मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ, प्रीत सैनी, रोहताश, जसविंद्र बहादुरपुरा, राधेश्याम, अशोक कसेरला, भूपेंद्र राणा, राहुल खेड़ी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें