फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुराने कचरे के निस्तारण के लिए जैविक उपचार कार्य शुरू

Fri, 14 Nov 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
पुराने कचरे के निस्तारण के लिए जैविक उपचार कार्य शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। शहर के नड़ाना रोड स्थित डंपिंग पॉइंट पर कई माह से जमा पुराने कचरे के जैविक उपचार कार्य का वीरवार को स्थानीय विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने शिलान्यास किया। इस प्रक्रिया पर 29 लाख रुपये का खर्च आएगा।
परियोजना के तहत कचरे को वैज्ञानिक पद्धति बॉयोरेमिडेशन प्रोसेस से समाप्त किया जाएगा। इस प्रक्रिया में पुराने कचरे को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से निपटाने या पुन: प्रक्रिया करने का काम होगा। विधायक ने कहा कि इस कार्य से न केवल पर्यावरण को स्वच्छता मिलेगी बल्कि शहरवासियों को भी दुर्गंध और प्रदूषण से राहत मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे घरों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग करें और शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डंपिंग पॉइंट पर जमा हजारों टन पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण होगा, जिससे भूमि पुन: उपयोग योग्य बनेगी और पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों में कमी आएगी। नपा सचिव अजीत कुमार अरोड़ा ने बताया कि यह प्रोजेक्ट 29 लाख रुपये का है और एक माह में पुराने पड़े 5600 मीट्रिक टन कूड़े का जैविक उपचार होगा। मुरथल स्थित दीनबंधु यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस कूड़े का आकलन किया था और कहा कि एक माह में इस पुराने कचरे को बायोरेमिडेशन से समाप्त कर दिया जाएगा। शहर से आए पूरे सप्ताह का कचरा करनाल प्लांट में भेज दिया जाता है। इसलिए स्वच्छता के मामले में शहर की जनता नपा का सहयोग कर शहर को साफ-सुथरा रखने में अपना सहयोग दे। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष वीरेंद्र बंसल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणदीप चौधरी, जय भगवान सीकरी, शिवम बंसल, रणजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें