फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गुरु साहिब के त्याग, शौर्य और मानवीय मूल्यों का दृश्य देख गूंज उठे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर सिंह जी का जीवन साहस, धैर्य और धर्म की रक्षा का प्रतीक: रामकुमार कश्यप

श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ को समर्पित हिंद की चादर लाइट एंड साउंड शो का हुआ भव्य आयोजन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आधुनिक तकनीक, लेजर लाइट्स और 3डी प्रोजेक्शन का उपयोग करके हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के पूरे जीवन, उनकी शिक्षाओं और विशेष रूप से मानवाधिकारों की रक्षा के लिए दिए गए उनके अद्वितीय बलिदान को बेहद प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। गुरु साहिब की त्याग, शौर्य और मानवीय मूल्यों के संदेश को जीवंत होते देखकर सभागार जयकारों से गूंज उठा। मौका था श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ को समर्पित एक अत्यंत भव्य हिंद की चादर लाइट एंड साउंड शो के मंचन का। जिसका आयोजन हरियाणा आर्ट एवं कल्चर विभाग और जिला प्रशासन के सौजन्य से डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में हुआ।
लाइट एंड साउंड के माध्यम से उनके जीवन वृतांत को इस तरह संजोया गया मानो सभी दृश्य प्रत्यक्ष रूप से सजीव हो उठे हों। इस तरह के आयोजनों से युवा पीढ़ी को महान शहीदों के त्याग और शौर्य के बारे में जानने तथा उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हीप श्री रामकुमार कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन को मानवता और धर्म की स्वतंत्रता के लिए दिया गया एक महान बलिदान बताया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, एसडीएम अनुभव मेहता सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ब्यूरो

विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि हिंद दी चादर, नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के अतुलनीय बलिदान, शांति, सद्भावना और मानवता की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च त्याग को याद करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन बड़ी श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। आज का ‘लाइट एंड साउंड शो’ कार्यक्रम गुरु तेग बहादुर जी के जीवन आदर्शों, त्याग, बलिदान और अमर विरासत को समर्पित है।


पूरे हरियाणा में निकाली जा रही चार यात्राएं
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने सभी को एक समान आगे बढऩे के अवसर देने की नीति को आगे बढ़ाया था। इसी नीति के तहत सबका साथ सबका विकास हरियाणा सरकार के मार्गदर्शन का मूल है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उनकी शिक्षाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। सरकार द्वारा इस उपलक्ष्य में पूरे हरियाणा में चार यात्राएं निकाली जा रही हैं। जो 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में पहुंचेंगी। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आयोजन में शामिल होकर श्री गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
विज्ञापन


इन कलाकारों ने श्रद्धा के साथ दी प्रस्तुति
लाइट एंड साउंड शो में चंडीगढ़ से आए कलाकारों डायरेक्टर तलविंदर सिंह भुल्लर,चरणप्रीत कौर, पलविंद्र कौर, विक्रमाजीत सिंह, हरजोत वीर सिंह, हरप्रीत सिंह हैप्पी, राजविंदर सिंह, अत्येंद्र पाल सिंह, गुरचरण सिंह, मनजीत सिंह, अक्षनिद्र सिंह, रणधीर सिंह, जसबीर कुमार, जस्सी, रेशम सिंह, केवल सिंह, हरमीप भुल्लर, पलविंद्र सिंह व मनजीत सिंह ने पूरी श्रद्धा के साथ गुरु तेग बहादुर के जीवन पर आधारित प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें