फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिंग्स और रैलियों के लिए जगह तय

Thu, 27 Mar 2014 11:47 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा आम चुनाव में आदर्श आचार संहिता बनाए रखने के लिए होर्डिंग्स और सभाएं करने के लिए स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिला चुनाव अधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि करनाल में होर्डिंग्स और बोर्ड लगाने के लिए महात्मा गांधी चौक से एनडीआरआई को जाने वाली सड़क पर पुरानी कोर्ट की साइड में स्थित बर्म पर,  एनडीआरआई चौक से आईटीआई चौक तक सड़क की बायीं साइड,  एनडीआरआई चौक  से लिबर्टी चौक  तक सड़क के दोनों ओर, सचिव जिला सैनिक बोर्ड के कार्यालय से मानव सेवा संघ कर्ण पार्क के साथ, मेरठ रोड पर पुरानी ट्रक यूनियन स्थल से महाराणा प्रताप चौक तक सड़क के बर्म पर, काछवा रोड स्थित श्मशानघाट के नजदीक सिंचाई विभाग की खुली जगह पर, काछवा रोड पर फ्लाईओवर से पश्चिमी यमुना नहर तक एनडीआरआई की साथ लगती बाउंड्री के बर्म पर होर्डिंग्स व बोर्ड लगाए जा सकेंगे।

नीलोखेड़ी निर्वाचन क्षेत्र में होर्डिंग्स व बोर्ड लगाने के लिए नगरपालिका क्षेत्र के अंदर स्थान निर्धारित किए हैं। इनमें नजदीक पालीटेक्निक चौक, गोल मार्केट पार्क, फर्नीचर मार्केट, म्यूनिसिपल कमेटी चौक, अनाजमंडी चौक, रेलवे स्टेशन व गोल्डन मार्केट के नजदीक लगाई जा सकेंगी। तरावड़ी नगर पालिका क्षेत्र में किसान भवन/अनाज मंडी, निडाना रोड, किसान भवन/अनाज मंडी सोंकडा रोड, रेलवे स्टेशन, अंजनथली रोड, किला काटजू नगर में होर्डिंग्स लगाई जा सकेंगी। निसिंग नगरपालिका क्षेत्र में करनाल-कैथल रोड पर बस स्टैंड व पटवारखाना के नजदीक तथा सामुदायिक केंद्र की चहारदीवारी के पास होर्डिंग लगाई जा सकेंगी।
विज्ञापन


 निगदू क्षेत्र में अनाजमंडी और देवी मंदिर (रामलीला ग्राउंड) में लगाई जा सकेंगी। इंद्री निर्वाचन क्षेत्र में होर्डिंग्स व बोर्ड लगाने के लिए, बस स्टैंड इंद्री में नगरपालिका के सामने, बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर, पटवारखाना के नजदीक, सरकारी अस्पताल के सामने, बस स्टैंड के पास, मटक माजरी के बस स्टॉप पर, उधम सिंह चौक  के नजदीक, गढ़ी बीरबल रोड पर टैक्सी स्टैंड के नजदीक  लगाई जा सकें गे।
घरौंडा मेेंनगर पालिका तालाब के निकट फुरलक रोड पर, पानी की टैंकी के नजदीक विश्वकर्मा चौक, अराईपुरा रोड पर ओर के नजदीक, रेलवे स्टेशन के पास शराब की दुकान के निकट, कैमला रोड पर बैंक्वेट हाल के सामने, गडरिया चौपाल चौक, रेलवे रोड पर पब्लिक हेल्थ कार्यालय के नजदीक, मलिकपुर रोड क्रॉसिंग पर नगरपालिका की जगह, नगरपालिका जगह पर नया गुरुद्वारा फाटक के पास तथा बड़सत रोड पर सरकारी अस्पताल के साथ होर्डिंग्स व बोर्ड लगाए जा सकेंगे। असंध में करनाल रोड नानकपुरा चौक पर, खेडा ठोरगीरी चौक वार्ड नंबर 1,2,3 व 4, सालवन चौक, पुलिस स्टेशन के नजदीक वार्ड नंबर 5, नजदीक गुरुद्वारा चौक, मैन चौक, बस स्टैंड के नजदीक वार्ड नंबर 14, बिजली बोर्ड के नजदीक वार्ड नंबर 8 व 12, कैथल रोड से जींद रोड जंक्शन प्वाइंट पर तथा कस्तुर सिंह नंबरदार के घर के नजदीक चौक पर वार्ड नंबर 10 व 11 में, होर्डिंग व बोर्ड लगाए जा सकेंगे।

इन स्थानों पर करेंगे संभाएं
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इनके अतिरिक्त चुनावी जन सभाएं करने के लिए भी स्थान निर्धारित किए गए हैं। नीलोखेड़ी में रामलीला ग्राउंड व अनाज मंडी, तरावड़ी में नई अनाजमंडी, निसिंग में अनाज मंडी तथा न्यू बस स्टैंड साइट और निगदू में अनाजमंडी व देवी मंदिर (रामलीला ग्राउंड में) रैलियां की जा सकेगी। इंद्री में चुनावी रैली करने के लिए नई अनाज मंडी का स्थान तय किया गया है।
विज्ञापन


करनाल में कर्ण स्टेडियम, पुरानी अनाज मंडी, नई अनाज मंडी, सेक्टर 12 हुडा ग्राउंड, हुडा सेक्टर 4,5,6,7,8,9,13 व 14 के पार्क तथा हुडा की मार्केट की जगहों में जन सभाएं की जा सकेंगी। घरौंडा में नई अनाजमंडी व हनी गार्डन के सामने स्कूल ग्राउंड में जन सभाएं की जा सकेंगी। असंध में नई अनाज मंडी, जीवन चानन कॉलेज के सामने खिजराबाद रोड पर तथा सालवन रोड पर स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में जन सभाएं की जा सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें