फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार पेंटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। गांव पटहेड़ा में शनिवार सुबहसड़क किनारे चोचड़ा निवासी 31 वर्षीय मुकेश का शव संदिग्ध हालात में मिला। सूचना पर एएसआई ऋषि प्रकाश मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पहले परिजनों ने आरोप लगाया था कि कि उसकी हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका गया है लेकिन जान में करने पर सामने आया कि किसी वाहन की टक्कर लगने से उसकी मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि करीब पांच दिन से मुकेश अपने ससुराल में ही पेंट का कार्य कर रहा था। शुक्रवार को वह निसिंग चला गया था। शाम को मुकेश की पत्नी आरती ने उसे फोन कर गांव में बुला लिया। शनिवार को मुकेश का शव सड़क किनारे मिला।
विज्ञापन

मुकेश की मां शीला देवी ने बताया कि मुकेश तीन बहनों का इकलौता भाई था। मुकेश के पिता पहले ही गुजर चुके हैं। उन्होंने बताया कि मई 2021 में मुकेश की शादी भौजी खालसा की रहने वाली आरती से हुई थी। उसी समय मुकेश की बहन की शादी हैबल (कुरुक्षेत्र) में हुई थी। हैबल निवासी सिमरन की शादी मुकेश के साले विकास के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही सिमरन घर छोड़कर चली गई थी। थाना प्रभारी सचिन ने बताया कि मुकेश की मौत हादसे में हुई है। मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें