संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आईटीआई चौक पर बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौत हो गई। यूपी निवासी जोन ने बताया कि मेरठ रोड सूरज नगर निवासी उसके मामा के लड़के मोहने के पास उसके ताऊ का बेटा प्रिंस रहता था।
जो जेसीबी चलाते थे। वह पिपली से करनाल आ रहे थे तो आईटीआई चौक पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां प्रिंस ने दम तोड़ दिया और मोहन का इलाज चल रहा है।
वहीं, मेरठ रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। अमृतपुर कलां निवासी राहुल ने बताया कि 13 जनवरी को वह दोस्त कुलदीप के साथ बाइक पर करनाल से घर जा रहा था। मेरठ रोड पर एक कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। ी